Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

UEFA ने इजराइल-स्विट्जरलैंड यूरो 2024 क्वालीफायर किया स्थगित

October 9, 2023

UEFA ने इजराइल-स्विट्जरलैंड यूरो 2024 क्वालीफायर किया स्थगित

 

जेरूसलम: इजराइल फुटबॉल एसोसिएशन (आईएफए) ने एक बयान में बताया कि इजराइल और स्विट्जरलैंड के बीच गुरुवार को होने वाले यूरो 2024 क्वालीफायर को इजराइल में सुरक्षा स्थिति के कारण स्थगित कर दिया गया है। यूईएफए मीडिया विज्ञप्ति का हवाला देते हुए, आईएफए ने कहा कि ग्रुप आई का मैच- 7, जो तेल अवीव-याफो के ब्लूमफील्ड स्टेडियम में खेला जाना था, इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के बीच लड़ाई के कारण स्थगित कर दिया गया है।

पढ़ें बड़ी ख़बरें: एशियाई खेलों में रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े एथलीटों ने किया नाम रोशन ,जीते 12 पदक

यूईएफए के फैसले में अगले दो हफ्तों के लिए इजराइल में होने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय मैचों को शामिल किया गया है, जिसमें 2025 अंडर-21 चैंपियनशिप क्वालीफायर में एस्टोनिया और जर्मनी के खिलाफ इजराइल के मैच भी शामिल हैं। मेजबान इजराइल, बेल्जियम, जिब्राल्टर और वेल्स के 2024 अंडर-17 चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन मिनी टूर्नामेंट को भी निलंबित कर दिया गया। यूईएफए ने यह भी बताया कि अन्य मैचों से जुड़ी अपडेट जल्द दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें