ईस्ट लंदन: अजान अवैस की नाबाद 63 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने आज यहां अंडर-19 विश्वकप ग्रुप डी के मुकाबलेे में नेपाल को पांच विकेट से हरा दिया है। 198 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 80 रन जोड़े। सलामी बल्लेबाज शमील हुसैन और शाहजेब खान ने 37-37 रन बनाये। वहीं अराफत मिन्हास आठ रन और अहमद हसन 29 रन बनाकर आउट हुये। अजान अवैस की नाबाद 63 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान ने 47.4 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाकर पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।
Under-19 World Cup, PAK vs NEP: पाकिस्तान ने नेपाल को पांच विकेट से दी मात

