Site icon Dainik Savera Times

जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में यूपी को तीन कांस्य पदक

लखनऊ: दिल्ली में सम्पन्न हुई जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुये तीन कांस्य पदक जीते। के.डी. जाधव इन्डोर स्टेडियम में खेली गयी प्रतियोगिता में हापुड़ की नित्या सिरोही ने -70 किग्रा. भारवर्ग में, अमरोहा के प्रखर कुमार सिंह ने -90 किग्रा. भारवर्ग में एवं बुलन्दशहर के मो सलमान गाज़ी ने 100 किग्रा. भारवर्ग में कांस्य पदक जीते। यह जानकारी यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंज़ार ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में दी।

Exit mobile version