Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का ऐलान, आर्यन जुयाल होंगे कप्तान

October 8, 2024

रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी टीम का ऐलान, आर्यन जुयाल होंगे कप्तान

कानपुर: रणजी ट्राफी के आगामी सत्र के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने आर्यन जुयाल के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान मंगलवार को कर दिया।

टीम में मेरठ के अलावा लखनऊ और गाजियाबाद के खिलाड़ियों को तरजीह दी गयी है। लखनऊ के अनुभवी अक्शदीप नाथ के अलावा कृतज्ञ कुमार सिंह और विपराज निगम का रणजी टीम में पदार्पण हुआ है वहीं कानपुर के अंकित राजपूत को टीम में स्थान मिला है।टीम के अन्य सदस्यों में स्वास्तिक चिकारा,प्रियम गर्ग,नीतिश राणा,सौरभ कुमार,आकिब खान,यश दयाल,शिवम शर्मा,सिद्धार्थ यादव,माधव कौशिक,विजय कुमार और आदित्य शर्मा शामिल है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें