Site icon Dainik Savera Times

41वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में यूपी ने जीता कांस्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आशीष गोलियान व सौरव कुमार ने 41वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में पुरुष 2000 मी.ओपन पेयर्स में कांस्य पदक जीता। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और महाराष्ट्र रोइंग एसोसिएशन की देखरेख में 28 जनवरी से तीन फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में यूपी की जोड़ी ने 07:13.8 सेकेंड के समय के साथ यह सफलता हासिल की।

Exit mobile version