Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग में यूपी के खालिद ने जीता स्वर्ण पदक

December 3, 2023

राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग में यूपी के खालिद ने जीता स्वर्ण पदक

लखनऊ: झारखंड के रांची में संपन्न राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सैयद खालिद बागी ने सब जूनियर बालक वर्ग की 500 मीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

उत्तर प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने शनिवार को यहां बताया कि 30 नवंबर से चार दिसंबर तक आयोजत चैंपियनशिप में मुरादाबाद के सैयद खालिद बागी ने 00:34.929 सेकेंड का समय निकालते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस स्पर्धा में झारखंड के विकास को 00:35.590 सेकेंड के समय के साथ रजत और झारखंड के ही नारायण महतो को 00:35.845 के समय के साथ कांस्य पदक पदक मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें