Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी के टेनिस खिलाड़ी सिद्धार्थ ने रचा इतिहास: डेविस कप में चयनित होने वाले यूपी के पहले खिलाड़ी बने

August 17, 2024

यूपी के टेनिस खिलाड़ी सिद्धार्थ ने रचा इतिहास: डेविस कप में चयनित होने वाले यूपी के पहले खिलाड़ी बने

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के टेनिस खिलाड़ी सिद्धार्थ विश्वकर्मा ने स्वीडन के खिलाफ खेलने वाली भारत की डेविस कप टीम में चयनित होकर इतिहास रच दिया। वह डेविस कप टीम में चयनित होने वाले यूपी के पहले खिलाड़ी हैं।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए) सचिव पुनीत अग्रवाल के अनुसार आल इंडिया टेनिस एसोसिएशन यानी आइटा की चयन समिति ने स्वीडन के खिलाफ 14 औऱ 15 सितंबर को होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है। स्वीडन के स्टॉकहोम में होने वाली इस डेविस कप टाई में चयनित खिलाड़ियों में सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन, एन श्रीराम बालाजी, निकी पोनाचा औऱ सिद्धार्थ विश्वकर्मा शामिल हैं। इस टीम में आर्यन शाह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जगह दी गयी है। भारतीय टीम का नेतृत्व गैरखिलाड़ी कप्तान रोहित राजपाल करेंगे। टीम के कोच का दायित्व आशुतोष सिंह को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें