
US Open 2026 Final: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पुरुष सिंगल्स के फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को 6-3, 7-6(2), 5-7, 6-2 से मात देकर अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। करीब तीन घंटे 33 मिनट चले मुकाबले में जीत के साथ जर्मनी के इस स्टार ने इस साल अपना दूसरा मेजर खिताब भी अपने नाम किया।
इस जीत के बाद ज्वेरेव ने एटीपी लाइव रेस टू ट्यूरिन में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। अब वह जैनिक सिनर से 700 अंक आगे हैं। यह रेस साल के अंत में एटीपी रैंकिंग के नंबर एक खिलाड़ी का फैसला करने में अहम भूमिका निभाती है। ज्वेरेव अपने करियर का छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल और इस साल का तीसरा फाइनल खेल रहे थे, जबकि शेल्टन पहली बार इस स्तर पर पहुंचे थे।
ज्वेरेव इस पूरे साल शानदार लय में नजर आए हैं। मेजर टूर्नामेंट्स में उनका रिकॉर्ड 25 जीत और केवल 2 हार का रहा है। उन्होंने 2026 में भले ही सिर्फ दो खिताब जीते हैं, लेकिन दोनों ही ग्रैंड स्लैम ट्रॉफियां हैं। इसी प्रदर्शन के कारण वह साल के अंत में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बनने की रेस में मजबूत दावेदार बने हुए हैं।
ये भी पढे़ं :–https://dainiksaveratimes.com/sports/we-cant-take-trophy-from-someone-who-working-against-our-country-devjit-saikia/
खिताब जीतने के बाद ज्वेरेव ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि ग्रैंड स्लैम जीतने में असफल रहना उनके जीवन की सबसे बड़ी चुनौती नहीं थी। उन्होंने बताया कि जब उनके चार साल के बेटे को डायबिटीज होने का पता चला और डॉक्टरों ने उसकी जिंदगी तथा खेल को लेकर कई सीमाओं की बात कही, तब उनकी मां ने बेहद मजबूती दिखाई।
ज्वेरेव ने कहा कि उनकी मां ने उस मुश्किल समय में यह भरोसा बनाए रखा कि उनका बेटा भविष्य में वही बनेगा, जो वह खुद बनना चाहेगा। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा टेनिस खिलाड़ी बनना चाहता है तो वह खिलाड़ी बनेगा और अगर वह कुछ और करना चाहता है तो वह वही करेगा। ज्वेरेव के मुताबिक, बीमारी उनकी पहचान तय नहीं करेगी और परिवार ने मिलकर इस चुनौती का सामना किया है।
दूसरी ओर, 23 वर्षीय बेन शेल्टन का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल अभियान हार के साथ खत्म हुआ, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वह एंडी रॉडिक के बाद यूएस ओपन जीतने वाले पहले अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी बनने के साथ 1975 में आर्थर ऐश के बाद इस स्तर पर खिताब जीतने वाले दूसरे अफ्रीकी-अमेरिकी पुरुष बनने की कोशिश में थे। हालांकि, वह ज्वेरेव को नहीं हरा सके। क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराने वाले शेल्टन इस अभियान के बाद एटीपी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ चौथी रैंकिंग हासिल करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...