Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

ऊषा ने ने खिलाड़ियों से कहा, सुविधाओं की कमी से निराश नहीं हों

March 13, 2023

ऊषा ने ने खिलाड़ियों से कहा, सुविधाओं की कमी से निराश नहीं हों

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष और महान एथलीट पी टी ऊषा ने रविवार को उभरते खिलाड़ियों से कहा कि वे अपने अपने खेल में सुविधाओं की कमी से निराश नहीं हों बल्कि जी जान से डटे रहें। राज्यसभा के लिये ऊषा को मनोनीत किया गया है, उन्होंने यहां भाजपा के बिहार मुख्यालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे खेल ढांचे में सुधार की जरूरत है। यह एक तथ्य है। लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि कुछ भी शत प्रतिशत ‘परफेक्ट’ नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं युवाओं से आग्रह करूंगी कि वे अपनी अपनी स्पर्धाओं में खुद को सर्मिपत करें और सुविधाओं की कमी से निराश न हों। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें