Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीसरी बार बेटी के पिता बने उस्मान ख्वाजा, बोले- टीम बनाने के लिए 8 और चाहिए

March 19, 2026

तीसरी बार बेटी के पिता बने उस्मान ख्वाजा, बोले- टीम बनाने के लिए 8 और चाहिए

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उस्मान तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रैचेल ख्वाजा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपल ने 18 मार्च 2026 को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अमीरा माया ख्वाजा का जन्म 13 मार्च को हुआ था। परिवार में नई नन्ही मेहमान के आने से खुशी का माहौल है।

ख्वाजा ने इस खास मौके पर एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा- 3 में से 3! अमीरा माया ख्वाजा का जन्म पिछले शुक्रवार को हुआ। हम बहुत आभारी हैं। एक और प्यारी बेटी… पूरी टीम बनाने के लिए अब 8 और चाहिए। उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया और पोस्ट तेजी से वायरल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Usman Khawaja (@usman_khawajy)

 

अमीरा माया ख्वाजा, उस्मान और रैचेल की तीसरी बेटी हैं। इससे पहले उनकी दो बेटियां आयशा रहील (करीब 5 साल) और आयला (करीब 3 साल) हैं। अब परिवार में तीसरी बेटी के आने से खुशियां और बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिकेट जगत से जुड़े लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

इस पोस्ट पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर David Warner ने भी मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो दोस्त, लगता है ओपनर्स के साथ ऐसा ही होता है। वॉर्नर का यह कमेंट भी लोगों को खूब पसंद आया और चर्चा में रहा। खास बात यह है कि वॉर्नर भी तीन बेटियों के पिता हैं, इसलिए उनका यह मजाक लोगों को और ज्यादा relatable लगा।

अगर उस्मान ख्वाजा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 8 जनवरी 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला। उनका करियर काफी शानदार रहा है और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार पारियां खेलीं।

साल 2023 में ख्वाजा को ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला था। वहीं जनवरी 2025 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में 232 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के साथ वह महान बल्लेबाज Don Bradman के बाद सबसे ज्यादा उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें