Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड राज्यपाल ने व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों से की भेंट कहा जो मुकाम अपने हासिल किया वह बाकियों के लिए उदाहरण

देहरादून: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह से सोमवार को उत्तराखंड व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की सफलता से राज्य का मान ही नहीं बढ़ा, बल्कि इससे अन्य दिव्यांगजनों को प्रेरणा भी मिलेगी।

राज्यपाल ने टीम को दिल्ली में आयोजित ‘इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग-5’ प्रतियोगिता जीतने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम जून में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में महाराष्ट्र को हराकर चैंपियन बनी है।

राज्यपाल ने कहा कि Uttarakhand व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने इंडियन व्हीलचेयर प्रीमियर लीग जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिस पर हम सभी प्रदेशवासियों को गर्व है. टीम जून में हुई प्रतियोगिता के फाइनल में Maharashtra को हराकर चैंपियन बनी है. राज्यपाल ने कहा कि दिव्यांगजनों को खेलों की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनका सहयोग आवश्यक है. दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए औद्योगिक संस्थानों सहित स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आना होगा. इस अवसर पर उन्होंने यूनाइटेड दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन की समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली और खिलाड़ियों व एसोसिएशन को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

 

 

Exit mobile version