Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए: Rekha Arya

नैनीताल: केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम‌ और किशोर एवं महिला संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में भी जाना जाए। श्रीमती आर्या ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही होने पर कार्यवाही की जायेगी।

Exit mobile version