न्यू चंडीगढ़: राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) के बीच में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की 16 पारियों में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में पावरप्ले के दौरान 467 रन जोड़े थे। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2024 में, जबकि साई सुदर्शन ने साल 2025 में 402-402 रन पावरप्ले में जुटाए थे। एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में पावरप्ले के बीच 382 रन अपने नाम किए थे।
4⃣8⃣ hours later, New Chandigarh rises again to applaud Vaibhav Sooryavanshi 🩷🫡
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/nVqjCe0pcx
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
शुक्रवार को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 47 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ 96 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी सबसे कम पारियों में आईपीएल करियर के 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्यवंशी के अलावा, लेंडल सिमंस ने भी 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है।
इस लिस्ट में शॉन मार्श शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे। वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 776 रन बनाए हैं। इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस लिस्ट में शुभमन गिल (890 रन), जोस बटलर (863 रन) और डेविड वॉर्नर (848 रन) क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे पायदान पर हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...