Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तूफान, क्रिस गेल ने Social media पर लिखा “UNIVERSAL BABY BOSS”

UNIVERSAL BABY BOSS

IPL 2026: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे। सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर पूरे क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। उनकी बल्लेबाजी इतनी खतरनाक थी कि मैदान में मौजूद हर दर्शक दंग रह गया।

इस तूफानी पारी में वैभव ने 12 लंबे-लंबे छक्के लगाए और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े सिक्सर किंग माने जाने वाले Chris Gayle का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल सीजन में अब तक कुल 65 छक्के लगा दिए हैं। इससे पहले एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। गेल ने यह रिकॉर्ड साल 2012 में बनाया था, लेकिन अब वैभव ने उसे पीछे छोड़ दिया है। 15 साल के खिलाड़ी द्वारा ऐसा प्रदर्शन देख क्रिकेट दुनिया हैरान है। हर तरफ सिर्फ वैभव की चर्चा हो रही है।

क्रिस गेल ने की जमकर तारीफ
मैच खत्म होने के बाद खुद क्रिस गेल भी वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दीवाने नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों पर बड़े अक्षरों में लिखा था “UNIVERSAL BABY BOSS”।

 

गेल ने पोस्ट में लिखा “वैभव बहुत ही शानदार और असाधारण खिलाड़ी है। इतनी कम उम्र में बेहतरीन मनोरंजन कर रहा है। यह नई सिक्स मशीन है।” क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाज का किसी युवा खिलाड़ी को “नई सिक्स मशीन” कहना बहुत बड़ी बात मानी जा रही है।

वैभव सूर्यवंशी के 6 बड़े रिकॉर्ड
इस मैच और पूरे सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए। ब्रॉडकास्ट स्क्रीन पर उनके रिकॉर्ड लगातार दिखाए जाते रहे।

  1. अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा रन

वैभव ने इस सीजन में 680 रन बनाए, जो किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हैं।

  1. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

उन्होंने 65 छक्के लगाए और क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

  1. 200+ स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

आईपीएल इतिहास में पहली बार किसी बल्लेबाज ने 200 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 600 से अधिक रन बनाए हैं।

  1. प्लेऑफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव ने इस एलिमिनेटर मुकाबले में 12 छक्के लगाए, जो किसी प्लेऑफ या नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा हैं।

  1. सबसे तेज 10 छक्के

उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 10 छक्के पूरे कर लिए।

  1. पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के

वैभव ने पावरप्ले के अंदर ही 8 छक्के जड़ दिए।

हैदराबाद के गेंदबाजों की हुई जमकर धुनाई
मुल्लांपुर के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में खेले गए इस मुकाबले में वैभव ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर बिल्कुल रहम नहीं किया। उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कोई अनुभवी खिलाड़ी खेल रहा हो। 334.48 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए उन्होंने विपक्षी टीम की पूरी रणनीति बिगाड़ दी।

शतक से चूके, लेकिन दिल जीत लिया
वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने से सिर्फ 3 रन दूर रह गए। अगर वे 100 रन पूरे कर लेते तो शायद एक और बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम हो जाता। हालांकि, शतक से चूकने के बावजूद उनकी यह पारी क्रिकेट प्रेमियों के दिल में हमेशा याद रखी जाएगी। खासकर 12 छक्कों वाली उनकी पारी ने साबित कर दिया कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का नया सुपरस्टार मिल चुका है।

 

Exit mobile version