
Strict action on Dambulla controversy: दांबुला में इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद हुए विवाद का असर अब खिलाड़ियों पर दिखाई देने लगा है। मैच समाप्त होने के बाद भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के कुछ खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस और धक्का-मुक्की के मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट ने उन खिलाड़ियों को दंडित किया है जो मैच के बाद हुए विवाद में शामिल थे। इनमें श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलम्बगे का नाम भी शामिल है। बताया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी और हलम्बगे के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई थी। हालांकि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया है कि किस खिलाड़ी को कितनी सजा दी गई है।
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि विवाद में शामिल खिलाड़ियों की मैच फीस काटी गई है, लेकिन दंड की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इस मैच में मैच रेफरी की भूमिका प्रदीप जयप्रगाश ने निभाई थी। उनके द्वारा घटना की समीक्षा किए जाने के बाद संबंधित खिलाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई का फैसला लिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में किसी भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ भी कोई कदम उठाया गया है या नहीं।
इस पूरे मामले में एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई है कि श्रीलंका ए के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को भी दंड का सामना करना पड़ा है। हालांकि डिकवेला विवाद को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी तथा विशेन हलम्बगे के बीच बीच-बचाव किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिकवेला को विवाद में शामिल होने के कारण नहीं, बल्कि मैच के दौरान जरूरत से ज्यादा अपील करने के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इसी वजह से उनकी मैच फीस में भी कटौती की गई है।
गौरतलब है कि इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था और इसका फैसला सुपर ओवर में हुआ था। मैच के बाद खिलाड़ियों के बीच बढ़े तनाव ने खेल भावना पर सवाल खड़े किए, जिसके बाद श्रीलंका क्रिकेट ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की।
मेष: दिन शुभ रहेगा...