Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिर्फ 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पर हुई धनवर्षा, IPL इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ नाम

November 26, 2024

सिर्फ 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी पर हुई धनवर्षा, IPL इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुआ नाम

जेद्दा: आईपीएल 2025 की नीलामी में एक बड़ा रिकॉर्ड बना है। बिहार के महज 13 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। युवा खिलाड़ियों को मंच देने वाली इस फ्रेंचाइजी ने टूर्नामेंट की इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा है। तीस लाख रुपये के बेस प्राइस वाले इस खिलाड़ी के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ दिखी। हालांकि, अंत में बाजी राजस्थान के नाम रही।

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले सूर्यवंशी ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बनकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए खेले गए यूथ टेस्ट में 62 गेंदों पर 104 रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। महज 58 गेंदों पर बनाया गया उनका शतक यूथ टेस्ट में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज और विश्व स्तर पर दूसरा सबसे तेज शतक था।

इस साल की शुरुआत में सूर्यवंशी ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में महज 12 साल की उम्र में डेब्यू किया और भारत के प्रमुख प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें