Site icon Dainik Savera Times

‘वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में मौका नहीं देंगे’, पूर्व कप्तान का प्लेइंग 11 पर बड़ा फैसला

IND vs ENG T20 Series

IND vs ENG T20 Series

खेल डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच से पहले सबसे बड़ी चर्चा भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर हो रही है। इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, जबकि भारत की अंतिम एकादश का फैसला कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के समय करेंगे। इस बीच भारत के पूर्व कप्तान और 1983 विश्व कप विजेता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। उन्होंने साफ कहा कि वह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में मौका नहीं देंगे।

श्रीकांत ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन

श्रीकांत ने ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को चुना है। तीसरे नंबर पर ईशान किशन, चौथे स्थान पर कप्तान श्रेयस अय्यर, जबकि तिलक वर्मा और शिवम दुबे को मध्यक्रम में जगह दी है। ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती के साथ तेज गेंदबाज हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया है।

वैभव को आयरलैंड दौरे पर मिलना चाहिए था मौका

श्रीकांत का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पहले मैच में अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतक लगाया था, इसलिए दूसरे मैच में उन्हें आराम देकर वैभव को आजमाया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि अभिषेक टीम के नियमित खिलाड़ी हैं और उनकी जगह सुरक्षित है। ऐसे में वैभव को मौका मिलता तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव हासिल कर सकते थे। श्रीकांत ने यह भी कहा कि आईपीएल 2026 में वैभव ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी की थी और वह आयरलैंड के खिलाफ टीम के लिए मैच जिताने की क्षमता रखते थे।

इंग्लैंड के खिलाफ बदलाव के पक्ष में नहीं

हालांकि, श्रीकांत का कहना है कि अब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव करना सही नहीं होगा। उनके अनुसार, जब वैभव को आयरलैंड के खिलाफ मौका नहीं मिला, तो अब सीरीज की शुरुआत में उन्हें खिलाना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहले दो मैचों में भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही उतरना चाहिए। वैभव सूर्यवंशी को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है

Exit mobile version