Site icon Dainik Savera Times

वीनस विलियम्स की ऑस्ट्रेलियन ओपन में होगी वाइल्डकार्ड एंट्री

मेलबर्न : अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स 45 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन ड्रॉ में खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनने जा रही हैं। 18 जनवरी से शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामैंट के लिए उन्हें आखिरी महिला वाइल्डकार्ड मिला है। सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस आखिरी बार 2021 में मेलबर्न पार्क में खेली थीं, जहां वह दूसरे दौर में इटली की सारा ईरानी से हार गई थीं। वाइल्डकार्ड मिलने पर वीनस ने कहा कि वह उस जगह पर लौटने का अवसर पाकर आभारी हैं, जो उनके करियर के लिए बेहद अहम रही है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में दो बार उपविजेता रह चुकी वीनस इस टूनार्मेंट में उतरते ही जापान की किमिको दाते का रिकॉर्ड तोड़ देंगी, जिन्होंने 2015 में 44 वर्ष की उम्र में हिस्सा लिया था।
वीनस ने 12 जनवरी से शुरू होने वाले होबार्ट इंटरनैशनल वार्म-अप टूर्नामैंट के लिए भी वाइल्डकार्ड स्वीकार किया है। वह 2023 के बाद पहली बार अमेरिका के बाहर किसी टूर्नामैंट में खेलेंगी। पिछले साल यूएस ओपन में वापसी के दौरान उन्हें पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version