Site icon Dainik Savera Times

अलाावेस को हराकर गिरोना स्पेनिश लीग में फिर से शीर्ष पर

मैड्रिड: गिरोना ने स्ट्राइकर आर्टेम डोवबीक के दो गोल की मदद से अलावेस को 3-0 से पराजित करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।इस जीत से गिरोना ने रीयाल मैड्रिड को पीछे छोड़ा। उसके 17 मैच में 44 अंक हैं और वह रीयाल मैड्रिड से दो अंक और तीसरे नंबर पर काबिज बार्सिलोना से नौ अंक आगे हो गया है।

डोवबीक ने 23वें मिनट में गिरोना की तरफ से पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 59वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। इस बीच पोर्तू ने मध्यांतर से चार मिनट पहले टीम की तरफ से दूसरा गोल किया था।अलावेस ने पिछले 24 मैच से अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज नहीं की है जो उसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। अलावेस ला लिगा की अंक तालिका में अभी 13वें स्थान पर है।

Exit mobile version