जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग चरण के अंतिम पड़ाव पर राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले महत्वपूर्ण मुकाबले में जीतने पर ही प्लेऑफ की राह मिलेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच लीग चरण में दोनों टीमें ऐसी स्थिति में हैं जहां हर मैच का नतीजा उनके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। ये मुकाबला राजस्थान की घरेलू मैदान पर मजबूत पकड़ और लखनऊ की संतुलित टीम के बीच एक रणनीतिक जंग होने की उम्मीद है।
इस पिच मध्य ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों के सैट होने के बाद बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां शॉट लगाने के लिए सिर्फ ताकत की नहीं, बल्कि धैर्य जरूरी है। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और कप्तान रियान पराग के आस-पास दिखाई देती है। गेंदबाजी की अगुवाई कमान जोफ्रा आर्चर कर रहे है। गेंदबाजी की बात करें तो, आरआर का स्पिन आक्रमण उनकी रणनीति का मुख्य हिस्सा होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स इस मैच में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित टीम के साथ उतर रही है।
उनकी सबसे बड़ी ताकत विभिन्न विभागों में संतुलित बल्लेबाजी है, जो उन्हें हराना मुश्किल बनाती है। एलएसजी की बल्लेबाजी शुरुआती ओवरों में अच्छी शुरुआत देने और जल्दी विकेट गिरने से बचने का प्रयास करेगी। जयपुर की धीमी पिच पर जल्दी से तालमेल बिठाना महत्वपूर्ण होगा। उनका गेंदबाजी आक्रमण, विशेष रूप से तेज गेंदबाज, राजस्थान को शुरुआती ओवरों में रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राजस्थान के खिलाफ एलएसजी के दो अनुभवी खिलाड़ी जॉश इंग्लिस और मिचेल मार्श शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं।
दोनों ही बल्लेबाज टीम के मजबूत शुरुआत दिलाने में माहिर हैं। तीसरे नंबर पर लखनऊ के भरोसेमंद खिलाड़ी निकोलस पूरन मौजूद रहेंगे। मध्यम क्रम में कप्तान ऋषभ पंत और 5वें नंबर पर एडेन मार्करम पर जिम्मेदारी होगी। पंत टीम की रीढ़ की हड्डी है। पूरे टूर्नामैंट में वह अपनी खराब फॉर्म के साथ कप्तानी को लेकर भी आलोचनाओं का सामना करते रहे हैं। छठे नंबर पर मुकुल चौधरी और 7वें पर शाहबाज अहमद मोर्चा संभालेंगे।

