Site icon Dainik Savera Times

लंबे बालों वाले क्रिकेटर का वीडियो वायरल, फैन्स हुए हैरान… पूछा- कौन सा तेल लगाते हो भाई?

खेल डेस्क: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर खिलाड़ियों का प्रदर्शन चर्चा में रहता है, लेकिन कई बार उनका लुक भी फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम इसका बड़ा उदाहरण है। करियर के शुरुआती दौर में धोनी अपने लंबे बालों की वजह से काफी लोकप्रिय हुए थे। अब श्रीलंका का एक लोकल क्रिकेटर अपने अनोखे और बेहद लंबे बालों की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

दरअसल, इन दिनों श्रीलंका के एक लोकल क्रिकेट मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक क्रिकेटर लंबे और गुंथी हुई लटों वाले बालों के साथ बल्लेबाजी करता नजर आ रहा है। उसके बाल इतने लंबे हैं कि क्रीज पर पहुंचते ही कैमरे और मैदान में मौजूद दर्शकों का ध्यान उसकी ओर चला जाता है।

बल्लेबाजी से ज्यादा बालों ने खींचा ध्यान

जब यह क्रिकेटर बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर पहुंचा, तो उसके लंबे बाल साफ नजर आए। उसने बालों को लंबी-लंबी लटों के रूप में स्टाइल किया हुआ था। बल्लेबाजी के दौरान भी उसके बाल आसानी से नजर आ रहे थे। इस अनोखे हेयरस्टाइल को देखकर मैच देख रहे लोग हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट करने लगे।

 

फैन्स ने पूछा- कौन सा तेल लगाते हो भाई?

क्रिकेटर के लंबे बालों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘कौन सा तेल लगाते हो भाई?’ वहीं कुछ लोगों ने उसके हेयरस्टाइल और स्वैग की तारीफ की। कई यूजर्स ने यह भी मजाक किया कि इस क्रिकेटर की बल्लेबाजी से ज्यादा उसके बालों ने सुर्खियां बटोर लीं।

कुछ फैन्स इस बात को लेकर भी हैरान हैं कि इतने लंबे और भारी बालों के बावजूद वह मैदान पर इतनी आसानी से कैसे खेल रहा है। फिलहाल, इस क्रिकेटर की पहचान और मैच से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उसके अनोखे लुक की वजह से वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Exit mobile version