Site icon Dainik Savera Times

Vijay Hazare Trophy: प्रचंड फॉर्म में विराट कोहली, शतक लगाकर बनाया रिकॉर्ड

बेंगलूर: विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आंध्र के खिलाफ शतक लगाया। इस पारी के साथ कोहली ने लिस्ट क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली ने 101 गेंदों में 3 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। कोहली के 16,000 रन की उपलब्धि उन्हें दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट ए क्रिकेट में यह आंकड़ा छूने वाला दूसरा भारतीय खिलाड़ी बनाती है।

37 वर्षीय कोहली इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी हैं, उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और सर विवियन रिचर्डस जैसे दिग्गजों का नाम इस सूची में शामिल था। मैच में कोहली ने प्रियांश आर्य के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन बनाए, जिसके बाद नीतीश राणा के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े। प्रियांश ने 44 गेंदों में 74 रन और राणा ने 55 गेंदों में 77 रन बनाए। दिल्ली ने महज 37.4 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की।

विपक्षी टीम से हेमंत रेड्डी और सत्यनारायण राजू ने 2-2 विकेट निकाले। आंध्रा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 298 रन बनाए। रिकी भुई ने 105 गेंदों में 122 रन की पारी खेली, जबकि शेख रशीद ने 31 रन टीम के खाते में जोड़े। दिल्ली की तरफ से सिमरजीत सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि पिं्रस यादव को 3 सफलताएं हाथ लगीं।

Exit mobile version