Site icon Dainik Savera Times

Virat Kohli ने तोड़ा Sachin Tendulkar के वनडे शतकों का विश्व रिकॉर्ड

मुंबईः भारतीय रन मशीन विराट कोहली ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 50वां शतक (117) बनाकर लीजेंड क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का 49 वनडे शतकों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने लॉकी फग्र्यूसन गेंद पर दो रन लेकर इस विश्व कप में तीसरा शतक पूरा किया और सचिन से आगे पहुंच गए। विराट ने जब यह रिकॉर्ड बनाया तब मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर भी दर्शकों के बीच मौजूद थे।

विराट ने हवा में उछलकर, सचिन को सलाम कर इसका जश्न मनाया जो मैदान पर ही मौजूद हैं, क्या पल है यह, उन्हीं के सामने यह रिकॉर्ड तोड़ा, जिनका यह रिकॉर्ड है। विराट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तो़ड़ने के बाद अपने दोनों हाथ से झुकते हुए सचिन का अभिवादन किया जो अपनी जगह खड़े होकर तालियां बजा रहे थे। सचिन के साथ बीसीबीआईआ के सचिव जय शाह भी मौजूद थे।

दर्शकों में मौजूद विराट की प}ीऔर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी तालियां बजाते हुए अपने पति की उपलब्धिपर खुशी जताई। विराट ने अनुष्का के लिए फ्लाइंग किस किया।विराट ने 279 पारियों में यह कीर्तमिान पार किया जबकि सचिन ने 452 पारियों में 49 शतक बनाये थे। विराट ने इसके अलावा सचिन का एक विश्व कप में सर्वाधिक 673 रन बनाने का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

Exit mobile version