Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Virat Kohli ने परिवार के साथ मनाया टी20 विश्व कप जीत का जश्न

July 4, 2024

Virat Kohli ने परिवार के साथ मनाया टी20 विश्व कप जीत का जश्न

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार तड़के बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत लौटने के बाद सबसे पहले अपने परिवार के साथ दिल्ली के होटल आईटीसी मौर्या में टी20 विश्व कप 2024 की जीत का जश्न मनाया। इससे पहले एयरपोर्ट पर टीम इंडिया की एक झलक पाने के लिए काफी संख्या में प्रशंसक पहुंचे। उन्होंने टीम का जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद पूरी टीम का होटल के बाहर जयकारों के साथ स्वागत किया गया। बस से उतरने के बाद कुछ खिलाड़ियों ने ढोल की थाप पर डांस भी किया। कोहली दिल्ली के ही रहने वाले हैं, जो फाइनल के मैन ऑफ द मैच बने। उन्होंने अपने परिवार के साथ जीत का जश्न मनाया। उनकी बहन भावना और भाई विकास उनसे मिलने होटल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें