Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी, साथ ही भारत में पूरे किए 7 हजार वनडे रन

September 28, 2026

विराट कोहली ने की सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी, साथ ही भारत में पूरे किए 7 हजार वनडे रन

Virat Kohli: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में विराट कोहली का प्रदर्शन लाजवाब रहा। कोहली ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 139 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस तूफानी शतकीय पारी के दौरान कोहली ने खास मुकाम हासिल कर लिया है।

विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह किसी एक देश की धरती सर्वाधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए। विराट ने अपने वनडे करियर की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का पोस्टमार्टम को लेकर बड़ा दावा, कहा- पैर टूटा था, आंखों पर थी चोट

 

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी
इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर भी पहुंच गए हैं। कोहली ने 338 पारियों में 60 शतक लगाए हैं, जबकि तेंदुलकर ने 538 पारियां खेलकर 60 शतक लगाए थे। विराट रविवार को सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। सचिन ने इस उपलब्धि को 350 पारियां खेलकर हासिल किया था, जबकि कोहली ने यह मुकाम अपनी वनडे करियर की 315वीं पारी में हासिल किया।

74 गेंदों में बनाया शतक
विराट बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने सिर्फ 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके एकदिवसीय करियर का तीसरा सबसे तेज शतक भी है। कोहली ने अपना अर्धशतक और शतक छक्के के साथ पूरा किया। वहीं, उन्होंने भारतीय टीम को पहले वनडे में जीत भी सिक्स लगाकर दिलाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 295 रन लगाए। टीम की तरफ से जस्टिन ग्रीव्स ने 101 रनों की दमदार पारी खेली, आमिर जांगू ने नाबाद 58 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- रवनीत बिट्टू को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

 

कोहली-गिल ने मैच को बनाया एकतरफा
हालांकि, भारतीय टीम ने 296 रनों के लक्ष्य को आसानी से 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोहली के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली। गिल ने 108 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 13 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली और गिल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी निभाई और मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें