Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC वन डे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे Virat Kohli, शुभमन गिल शीर्ष पर कायम

October 1, 2026

ICC वन डे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे Virat Kohli, शुभमन गिल शीर्ष पर कायम

नई दिल्ली : वैस्ट इंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले विराट कोहली को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। कोहली एक पायदान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल शीर्ष पर कायम हैं, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं। श्रीलंका के कुशल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ 121 रन की पारी के बाद 3 पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हैरी टेक्टर 10वें और हैरी ब्रूक 11वें स्थान पर हैं। टेंबा बावुमा 10 पायदान ऊपर चढ़कर 32वें, मैथ्यू ब्रीट्जके 19 पायदान की छलांग लगाकर 21वें और डेविड मिलर 142 रन की पारी के बाद 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान शीर्ष पर कायम हैं। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मिचेल सैंटनर चौथे और भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव चार पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें