Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SL: मैदान में ‘माय नेम इज लखन’ पर झूमते नजर आए विराट कोहली…सोशल मीडिया पर Video Viral

November 3, 2023

IND vs SL: मैदान में ‘माय नेम इज लखन’ पर झूमते नजर आए विराट कोहली…सोशल मीडिया पर Video Viral

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप (ICC ODI World Cup 2023) में भारतीय टीम (Indian Team) ने गुरुवार (2 नवंबर) को श्रीलंका के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की। टॉस हारने के बाद शुभमन गिल, विराट कोहली (Virat Kohli) और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी के दम पर भारत ने 8 विकेट पर 357 रन का विशाल स्कोर बनाया था।

 

वहीं मोहम्मद शमी, सिराज और जसप्रीत बुमराह (Mohammed Shami, Siraj and Jasprit Bumrah) की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पूरी टीम 55 रन पर ही सिमट गई। 302 रन से मैच जीतकर भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

 

इसी बीच विराट कोहली का मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर फैंन्स काफी प्यार लुटा रहे हैं। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बीच मैदान में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। किंग कोहली के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। विराट कोहली को ‘राम लखन’ के सुपरहिट गाना ‘वन टू का फोर… मेरा नाम है लखन’ गाने पर डांस करते हुए देखा गया गया है।

 

गाना स्पीकर पर नहीं बल्कि फैंन्स गा रहे थे, बस फिर क्या था विराट ने उनको निराश नहीं किया और मेरा नाम है लखन पर डांस किया। यह देख मैदान में बैठे सभी फैंस खुशी से झूम उठे। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब विराट ने माय नेम इज लखन पर डांस किया है। खेल के दौरान मैदान में वे कई बार इस गाने पर डांस कर चुके हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें