Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप लीग स्तर पर बल्लेबाजी में Virat Kohli और गेंदबाजी में Adam Zampa रहे सर्वश्रेष्ठ

November 13, 2023

विश्व कप लीग स्तर पर बल्लेबाजी में Virat Kohli और गेंदबाजी में Adam Zampa रहे सर्वश्रेष्ठ

नयी दिल्ली: आईसीसी विश्वकप में लीग स्तर पर हुए 45 मुकाबलों में बल्लेबाजी में भारत के विराट कोहली 594 रन और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जैम्पा 22 विकेट लेकर सर्वश्रेष्ठ रहे। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली नौ लीग मुकाबलों में 99 की औसत से 594 रन बनाकर शीर्ष पर है।ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा ने इस विश्वकप में विकेटों के मामले में शीर्ष पर चल रहे हैं। उन्होंने नौ लीग मुकाबलों में 18.90 की औसत से 22 विकेटों के साथ सबसे ऊपर चल रहे है।

बल्लेबाजी में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि काक नौ मैचों में 65.66 की औसत के 591 रन बनाकर दूसरे स्थान पर है। वहीं गेंदबाजी में विश्वकप से बाहर हो चुकी श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने 9 मैचों में 25 की औसत से 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर है। बल्लेबाजी में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्रन नौ मुकाबलों में 70.62 की औसत से 565 रन बनाकर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जी ने सात लीग मुकाबले में 19.38 औसत से 18 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर रहे है।

भारत के रोहित शर्मा नौ मुकाबलों में 55.88 की और से 505 रन बनाकर चौथे स्थान पर है। इसी नंबर पर पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने नौ मैचों में 26.72 की औसत से 18 विकेट लिए है। ऑस्ट्रेलिया के डीए वार्नर नौ मैचों में 55.44की औसत से 499 रन बनाकर पांचवें स्थान पर है। वहीं गेंदबाजी में भारत के जसप्रीत बुमराह 9 मैचों में 15.64 की औसत से 17 विकेट लिये है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के मार्को यान्सिन भी इस विश्व कप के आठ मैचों में 24.41 की औसत से 17 विकेट ले चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें