Site icon Dainik Savera Times

विराट कोहली पूरी करेंगे छठे गेंदबाज की कमी, नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखाई दिए किंग

टीम इंडिया की वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अगला मुक़ाबला इंग्लैंड से 29 अक्टूबर, रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबले से पहले भारतीय स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली नेट्स के अंदर बॉलिंग में हाथ आज़माते हुए दिखे। कोहली का बॉलिंग प्रैक्टिस करने का मतलब ये भी हो सकता है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए छठे गेंदबाज़ की भूमिका अदा करें। क्योंकि टीम में छठे गेंदबाज़ का रोल निभाने वाले हार्दिक पांड्या इंजरी से जूझ रहे हैं।

हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चोट लगी थी, जिसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अगले मैच में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पांच गेंदबाज़ों के साथ ही उतर सकी थी. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ अगले मैच में कोहली बौतर पार्ट टाइमर कुछ ओवर्स डाल सकते हैं. बांग्लादेश के खिलाफ हार्दिक पांड्या बॉलिंग के दौरान ही चोटिल हुए थे और उनके ओवर की तीन गेंदों बाकी रह गई थीं, जो विराट कोहली ने डालकर उनका ओवर पूरा किया था. वहीं नेट्स में कोहली ने शुभमन गिल को बॉलिंग की।

Exit mobile version