Site icon Dainik Savera Times

विराट कोहली ने जीता खास मैडल, पूरी टीम ने मनाया जश्न …. देखिये दिल जीतने वाला Video

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 का आगाज ताबड़तोड़ अंदाज में किया है। जिसमे हमारी भारतीय टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी।कंगारू टीम टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी थी फिर भी सिर्फ 199 रन ही बना सकी। आपको बता दें कि, जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को 42वें ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 

केएल राहुल 97 रन बनाए, साथ ही विराट कोहली ने भी 85 रन की अहम पारी खेली। मैच के बाद कोहली को खास मेडल मिला और उन्होंने इसे दांत से काटकर जश्न भी मनाया। विराट कोहली अपना नाम सुनते ही दोनों हाथ उठाकर टी दिलीप के पास आते हैं और कोच से कहते हैं कि उन्हें मेडल पहनाओ। जिसके बाद कोहली मेडल पहनने के बाद इसे दांत से काटकर जश्न भी मनाते हैं और पूरी टीम ने जोर-जोर से ताली बजाई।

 

Exit mobile version