Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विराट कोहली की फॉर्म तय करेगी आरसीबी की प्लेऑफ में जगह: मोहम्मद कैफ

March 15, 2024

विराट कोहली की फॉर्म तय करेगी आरसीबी की प्लेऑफ में जगह: मोहम्मद कैफ

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा है कि स्टाइलिश बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म प्लेऑफ में आरसीबी की जगह तय करेगी। कोहली ने बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शून्य बनाया और जनवरी के बाद से भारत के लिए नहीं खेले हैं।

कोहली ने निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से खुद को अलग कर लिया था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को अपना आईपीएल प्रशिक्षण सत्र शुरू किया और 2024 का अपना पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे। उम्मीद है कि सीज़न की शुरुआत से पहले विराट जल्द ही टीम में शामिल हो जाएंगे।

कैफ ने विराट कोहली की उल्लेखनीय फॉर्म और आरसीबी की प्लेऑफ आकांक्षाओं में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया, इस बात पर जोर दिया कि ग्रीन और मैक्सवेल जैसे अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ियों की उपस्थिति के बावजूद, कोहली की निरंतरता टीम की सफलता के लिए सवरेपरि होगी।

कैफ ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ’गेम प्लान’ में कहा, ‘‘विराट कोहली पिछले 1-2 वर्षों से अद्भुत क्रिकेट खेल रहे हैं; वह अच्छी फॉर्म में हैं। मुझे याद है एशिया कप के दौरान जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था; तब से, उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह तब से अद्भुत फॉर्म में हैं, और जब विराट कोहली जैसा खिलाड़ी फॉर्म में होता है, तो वह जानता है कि हर मैच में रन कैसे बनाने हैं; वह विश्व कप के दौरान टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी थे। इसलिए मुझे लगता है कि वह इस अद्भुत फॉर्म को जारी रखेंगे।’

दो शतकों के साथ विराट कोहली ने 2023 आईपीएल सीज़न में 14 मैचों में 53.25 की शानदार औसत के साथ 639 रन बनाए। कैफ ने ब्रेक के बाद खतरनाक वापसी करने की क्षमता को स्वीकार करते हुए कोहली का समर्थन किया।

‘‘विराट कोहली के बारे में एक खास बात यह है कि वह जब भी ब्रेक से वापस आते हैं तो बहुत अच्छा खेलते हैं। अधिकांश खिलाड़ी फॉर्म में रहने के लिए क्रिकेट के संपर्क में रहना चाहते हैं और नियमित रूप से खेलना चाहते हैं, लेकिन विराट कोहली जब भी ब्रेक से वापस आते हैं, तो वह अधिक खतरनाक बल्लेबाज के रूप में सामने आते हैं। हां, टीम में ग्रीन और मैक्सवेल हैं, लेकिन विराट कोहली की फॉर्म आरसीबी की प्लेऑफ में जगह तय करेगी। यह महत्वपूर्ण है कि आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए मैक्सवेल और ग्रीन के साथ विराट कोहली फॉर्म में हों।’

कैफ ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एमएस धोनी के मार्गदर्शन के परिवर्तनकारी प्रभाव पर भी प्रकाश डाला, जिसमें धोनी के संरक्षण में तुषार देशपांडे और अजिंक्य रहाणो के पुनरुत्थान जैसे उदाहरणों पर बात की गई।

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी इस सीजन में धोनी के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की, खासकर दीपक चाहर और पथिराना जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के चोट से लौटने या फॉर्म से जूझने के बारे में।

पठान ने कहा, ‘‘इस बार दीपक चाहर चोट से वापस आ रहे हैं, पथिराना का श्रीलंका के लिए प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, फॉर्म भी बहुत अच्छा नहीं है, कॉनवे भी घायल हो गए हैं। अब अगर आपके 3 या 4 मुख्य खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं या उनका फॉर्म अच्छा नहीं है तो टीम मैनेजमेंट की चुनौती और कड़ी हो जाती है. इसलिए धोनी के लिए एक चुनौती है, लेकिन चूंकि हम जानते हैं कि धोनी एक मास्टरमाइंड हैं, वह कुछ न कुछ करेंगे और हर साल की तरह इस बार भी टीम का प्रबंधन संभालेंगे।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें