Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘आप तभी फेल होते हो जब…’, Virat Kohli की पोस्ट ने मचाई सनसनी; देखें पोस्ट

October 16, 2025

‘आप तभी फेल होते हो जब…’, Virat Kohli की पोस्ट ने मचाई सनसनी; देखें पोस्ट

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से शुरू हो रही ODI सीरीज से पहले कोहली की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वहीं लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे कोहली ने मार्च 2025 में आखिरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था, जहां उन्होंने टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कोहली की क्रिप्टिक पोस्ट से उठे सवाल

सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली ने ‘एक्स’ पर लिखा कि “आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मान लेते हैं।” इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा शुरू हो गई कि क्या कोहली रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, कोहली टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ ODI फॉर्मेट में खेल रहे हैं। ऐसे में यह पोस्ट उनके करियर को लेकर चल रही अफवाहों को और तेज कर गई।

फैंस बोले- कोहली अभी खत्म नहीं हुए

36 साल के विराट के इस पोस्ट से यह संकेत जरूर मिला कि वे अभी क्रिकेट से दूर जाने के मूड में नहीं हैं। फैंस का मानना है कि यह उनका “कभी हार न मानने” वाला रवैया दिखाता है। उनकी फिटनेस और जुनून को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि वे एक बार फिर पुराने अंदाज में रन बरसाते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे का कार्यक्रम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन ODI और पांच T20I मुकाबले खेले जाएंगे।

पहला ODI: 19 अक्टूबर
दूसरा ODI: 23 अक्टूबर
तीसरा ODI: 25 अक्टूबर
इसके बाद T20I सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी। कोहली इस दौरे पर न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी बल्कि अपने अनुभव से भी टीम को मजबूती देने के लिए तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें