Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिछले 10-15 वर्षों से विराट का सफर प्रेरणादायक है: गिल

November 16, 2023

पिछले 10-15 वर्षों से विराट का सफर प्रेरणादायक है: गिल

मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड पर भारत की 70 रनों की जीत में विराट कोहली ने शानदार 117 रन बनाए, जो वनडे में उनका 50वां शतक भी है। विराट कोहली की पारी ने महान सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे 49 वनडे शतकों के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। 66 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाने वाले शुभमन गिल को लगता है कि भारत के लिए रन बनाने की कोहली की निरंतरता उनकी सबसे प्रेरणादायक गुणवत्ता रही है।

गिल ने कहा, ‘हर बार जब वो मैदान में आते हैं तो कुछ विशेष करते हैं। पिछले 10-15 वर्षों से वो लगातार ऐसा करने में सक्षम है जो वास्तव में प्रेरणादायक है।‘ कोहली और श्रेयस अय्यर के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने 397/4 का स्कोर बनाया, जो रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल का टिकट पाने और टूर्नामेंट में अपनी जीत की लय को दस मैचों तक बढ़ाने के लिए पर्याप्त था।

गिल को भारत की पारी के 23वें ओवर में चोटिल होने के कारण 79 रन पर रिटायर हर्ट होना पड़ा। हालांकि, विकेट गिरने के बाद वो अंतिम ओवरों में मैदान पर लौट आए। उन्होंने दूसरी पारी में भी फील्डिंग भी की और इस बात की पुष्टि की कि वह रविवार को खिताबी मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

We are now on WhatsApp. Click to Join

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें