Site icon Dainik Savera Times

रिकॉर्ड धनराशि में बिके विटिन्हा ने आठ मैच बाद दागा पहला गोल

पेरिस : रिकॉर्ड धनराशि में फ्रांसीसी क्लब मार्सेली से जुड़ने वाले विटिन्हा आखिरकार गोल करने में सफल रहे जिससे उनकी टीम ने ट्रॉयज़ को 3-1 से हराकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मार्सेली ने जनवरी में विटिन्हा को पुर्तगाल के क्लब ब्रागा से तीन करोड़ 20 लाख यूरो (लगभग दो अरब, 88 करोड़ रुपए) की रिकॉर्ड धनराशि में अपने क्लब से जोड़ा था, लेकिन यह 23 वर्षीय खिलाड़ी अपनी नई टीम की तरफ से पहले आठ मैचों में गोल करने में नाकाम रहा था।

विटिन्हा ने रविवार को हालांकि दूसरे मिनट में ही गोल दाग दिया था। तुर्किये के विंगर केंगिज उंडर ने 41वें मिनट में स्कोर 2-0 किया जबकि विटिन्हा ने 64वें मिनट में अपना दूसरा और टीम की तरफ से तीसरा गोल किया। इस जीत से मार्सेली के 31 मैचों में 64 अंक हो गए हैं और वह लेंस से एक अंक आगे हो गया है। पेरिस सेंट जर्मेन 31 मैचों में 72 अंक लेकर शीर्ष पर काबिज है।

Exit mobile version