Site icon Dainik Savera Times

वीके सक्सेना और अनुराग ठाकुर ने ‘Vedanta Delhi Half Marathon’ को दिखाई हरी झंड़ी

 

नई दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार सुबह ‘वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन’ को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैट्रो और अन्य साधनों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे लोगों में हाफ मैराथन को काफी उत्साह देखा गया। मैराथन में हर उम्र के लोग भाग लेते हुए देखे गये है। आज तीन तरह की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है। जिनमें हाफ मैराथन एमेच्योर, 10 किलोमीटर रूट और हाफ मैराथन एलीट शामिल हैं।

Exit mobile version