Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं: Grace Harris

March 7, 2023

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहते हैं: Grace Harris

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 26 गेंद में 59 रन की आक्रामक पारी खेल चुकी यूपी वारियर्स की बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने कहा कि बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती है । हैरिस ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ यूपी वारियर्स ने शानदार शुरूआत की है और टीम का मनोबल काफी बढा हुआ है।

हम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस लय को कायम रखना चाहते हैं ।’’उन्होंने कहा ,‘‘यह कठिन मैच होगा और सभी टीमें मजबूत हैं लेकिन हम हर तरह की परिस्थिति में अच्छे प्रदर्शन के लिये तैयार हैं । हम अपनी रणनीति पर बखूबी अमल करेंगे ।’’पहले मैच के बारे में उन्होंने कहा ,‘‘दूधिया रोशनी में पहला मैच खेलना शानदार रहा । काफी मजा आया ।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें