Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुछ खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे: Rohit Sharma

September 16, 2023

कुछ खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे: Rohit Sharma

 

कोलंबो: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शुक्रवार को यहां एशिया कप के अंतिम सुपर फोर मैच में बांग्लादेश से मिली छह रन की हार के बाद अंतिम एकादश में किये पांच बदलाव पर कहा कि वे व्यापक पहलू को देखते हुए कुछ अन्य खिलाड़ियों को मौका देना चाहते थे। हालांकि इस मुकाबले का नतीजा मायने नहीं रखता था।

इसलिये भारतीय कप्तान ने अंतिम एकादश में पांच बदलाव किए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हम विश्व कप को देखते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी ‘गेम टाइम’ देना चाहते थे। हम इस मैच में जैसा खेलना चाहते थे, वैसा नहीं हुआ। हम कुछ ऐसे खिलाड़ियों को लाना चाहते थे जो विश्व कप में खेल सकते हैं।

’’ रोहित ने अक्षर पटेल की भी प्रशंसा की जिन्होंने अंत में 42 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘अक्षर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन वह मैच खत्म नहीं कर सके। लेकिन श्रेय बांग्लादेश के गेंदबाजों को जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें