Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका के खिलाफ मैच में डीआरएस का फैसला अपने खिलाफ जाने से नाराज हुए Warner

October 18, 2023

श्रीलंका के खिलाफ मैच में डीआरएस का फैसला अपने खिलाफ जाने से नाराज हुए Warner

 

नई दिल्ली: आस्ट्रेलिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच में डीआरएस का फैसला अपने खिलाफ जाने से नाराज और दुखी हैं और उन्होंने व्यवस्था में अधिक जवाबदेही की मांग की है। आस्ट्रेलिया ने लखनऊ में यह मैच पांच विकेट से जीता ।

वॉर्नर को श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने पगबाधा आउट किया था। वॉर्नर ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ मैने कभी नहीं देखा कि हॉक आई ने बताया हो कि तकनीक कैसे काम करती है। यह सिर्फ टीवी के लिये है।’’उन्होंने कहा ,‘‘ उन्हें हमें बताना चाहिये कि यह कैसे काम करती है। इसके बाद हम तय करेंगे कि उन्हें रेफर करना है या नहीं।

मैने मैदानी अंपायर से पूछा कि मुझे आउट क्यो दिया गया । उन्होंने कहा कि गेंद पीछे की ओर स्वींग होकर स्टम्प पर लग रही थी। मुझे ऐसा नहीं लगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि यहां बॉल ट्रैंिकग फैसलों में आस्ट्रेलिया की तुलना में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा ,‘‘ यहां इतना समय लग रहा है कि बल्लेबाज इंतजार करते हुए चिढ जाये। ’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें