Site icon Dainik Savera Times

WCL के तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान संभालेंगे वार्नर

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजैंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। टीम का सह-स्वामित्व अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के पास है। तीसरे सत्र से पहले आयोजित कार्यक्रम में टीम ने अपनी नई पहचान का अनावरण किया। इसी दौरान पोंटिंग को पुणे के रहने वाले पुनीत सिंह के साथ फ्रैंचाइजी का सह-मालिक घोषित किया गया।

वार्नर को टीम में नए प्रमुख खिलाड़ी के रूप में शामिल किए जाने की भी घोषणा की गई। वार्नर ने कहा, इससे बेहतर और क्या हो सकता है कि फिर मैदान पर उतरें, खेल के कुछ महान खिलाड़ियों के साथ खेलें और प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका मिल सकें। पोंटिंग ने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस और डब्ल्यूसीएल का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं। पुनीत और पूरी टीम के साथ काम करने तथा डेविड के नेतृत्व करने से हमारे पास ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कुछ खास तैयार करने का शानदार अवसर है।

Exit mobile version