Site icon Dainik Savera Times

चोट के कारण वाशिंगटन सुंदर आईपीएल से बाहर

नयी दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बृहस्पतिवार को आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए जिससे खराब फॉर्म से जूझ रही उनकी टीम को एक और झटका लगा है । टीम ने सुंदर की चोट और बाकी सत्र के लिये उनके उपलब्ध नहीं होने की जानकारी दी।

टीम ने ट्वीट किया ,‘ वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण आईपीएल 2023 के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना।’’ सुंदर ने अभी तक सात मैचों में 8. 26 की इकॉनामी से तीन विकेट लिये और 60 रन बनाये। सनराइजर्स सात मैचों में महज दो जीत के बाद दस टीमों में नौवे स्थान पर है।

Exit mobile version