Site icon Dainik Savera Times

बल्लेबाजी में गहराई होना हमारा सौभाग्य: रोहित

नयी दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध दूसरे टेस्ट में छह विकेट की दमदार जीत का श्रेय हरफनमौलाओं को देते हुए रविवार को कहा कि बल्लेबाजी में इतनी गहराई होना टीम का सौभाग्य है।

रोहित ने मैच के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, “बल्लेबाजी में इतनी गहराई होना हमारा सौभाग्य है। हम कई सालों से यह चाहते थे। खुशकिस्मती से इन तीनों खिलाड़ियों (रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल) ने हमारी यह जरूरत पूरी की है। जब विपक्षी गेंदबाज 60-70 ओवर डालकर थक जाते हैं।

ये क्रीज पर आकर महत्वपूर्ण रन जोड़ते हैं और विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हैं। ये तीनों टीम में बेहतरीन संतुलन लाते हैं। सभी बहुत अच्छे गेंदबाज हैं और इस सीरीज में हमने देखा कि बल्लेबाजी भी बेहतरीन करते हैं।”

Exit mobile version