Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर किसी भी टीम को हरा सकते हैं : Dutch captain Edwards

October 18, 2023

अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर किसी भी टीम को हरा सकते हैं : Dutch captain Edwards

 

धर्मशाला: नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवडर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका पर मिली ऐतिहासिक जीत कोई तुक्का नहीं है और अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन करने पर उनकी टीम विश्व कप में किसी भी टीम को हरा सकती है। नीदरलैंड टीम ने राउंड रॉबिन लीग चरण में दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया जो विश्व कप के इतिहास में टेस्ट खेलने वाले किसी देश के खिलाफ उसकी पहली जीत थी ।

यह मैच बारिश के कारण प्रति टीम 43 ओवर का किया गया था। एडवडर्स ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम हर मैच में रणनीति के साथ उतरते हैं और जीतने की पूरी कोशिश करते हैं। हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं और ऐसा करने पर किसी भी टीम को हरा सकते हैं।’’ 50 ओवरों के विश्व कप में नीदरलैंड की यह तीसरी और 16 साल में पहली जीत है।

उसने 2003 में नामीबिया को हराया था और 2007 विश्व कप में स्कॉटलैंड को मात दी थी। नीदरलैंड ने क्वालीफाइंग दौर खेलकर विश्व कप में जगह बनाई है और एडवडर्स ने कहा कि उनकी टीम यहां सिर्फ संख्या बढाने नहीं आई है। उन्होंने कहा ,‘‘क्वालीफाई करने के बाद हमने तय कर लिया था कि क्या करना है। हम यहां सिर्फ विश्व कप का मजा लेने नहीं आये हैं ।

हम यहां जीतने आये हैं ।’उन्होंने कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका काफी मजबूत टीम है और सेमीफाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार भी । हमें उनके समकक्ष पहुंचने के लिये ऐसी ही टीमों का हराना होगा।’’ एक समय नीदरलैंड के सात विकेट 34वें ओवर में 140 रन पर गिर चुके थे जिसके बाद एडवडर्स ने खुद मोर्चा संभालकर 69 गेंद में 78 रन बनाये ।

डच टीम के आठ विकेट पर 245 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका टीम 42 . 5 ओवर में 207 रन पर आउट हो गई। एडवडर्स ने कहा ,‘‘ एक ईकाई के रूप में हम संपूर्ण क्रिकेट खेलने में गर्व महसूस करते हैं इसलिये आठवें, नौवें ओर दसवें नंबर पर उतरने वाले बल्लेबाज भी साझेदारी बना सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें