Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Odisha Hockey प्रेमियों के समर्थन से हमें मिली ऊर्जा : Harmanpreet Singh

February 26, 2024

Odisha Hockey प्रेमियों के समर्थन से हमें मिली ऊर्जा : Harmanpreet Singh

राउरकेलाः भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) हॉकी प्रो लीग में ओडिशा के हॉकी प्रेमियों के समर्थन से हमें ऊर्जा मिली और हम शानदार प्रदर्शन का मुजाहिरा कर पाए। हरमनप्रीत सिंह ने ओडिशा के हॉकी प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, कि ‘राउरकेला में खेलना हमारे लिए हमेशा विशेष होता है। हमें जो अविश्वसनीय समर्थन मिला उससे हमारे प्रदर्शन में ऊर्जा से ओतप्रोत हुए और हम निर्धारित समय में एक भी मैच गंवाए बिना यहां अजेय बने हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम राउरकेला में इस अजेय रिकॉर्ड को बरकरार रखकर खुश हैं।’’

कुल 6 गोल के साथ शीर्ष ड्रैगफ्लिकर इस सत्र में तीसरे सबसे अधिक गोल करने वाला खिलाड़ी भी रही है। उन्होंने अपनी टीम के खिलाड़यिों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, कि ‘मुझे लगता है कि हम अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे से मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा महसूस करके वापस आए। हमने वहां बहुत सारी टीम-निर्माण गतिविधियां कीं, जिससे हम एक मजबूत इकाई बन गए। मुझे लगता है कि हमने यहां अच्छा प्रदर्शन किया और दुनिया की शीर्ष टीमों द्वारा दी गई चुनौती का सामना किया।’’

उल्लेखनीय है कि हरमनप्रीत सिंह की अगुआई और हार्दिक सिंह की उपकप्तानी वाली भारतीय टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग में स्पेन, नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमश: 2-2 (8-7), 1-1 (2-4) और 2-2 (0-3) से ड्रा खेला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें