Site icon Dainik Savera Times

हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन थे : ऋषभ पंत

विशाखापत्तनम। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत के लिए कप्तानी डेब्यू भुला देने वाला रहा। बल्ले से उनके छह गेंदों पर एक भी रन नहीं बने और टीम को भी एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन की पारियों की मदद से एक समय एलएसजी का स्कोर 12वें ओवर में एक विकेट पर 133 रन था, लेकिन अंतिम पांच ओवरों में वे सिर्फ 39 रन ही बना पाए। क्या यही कमी टीम पर भारी पड़ी? पंत ऐसा नहीं सोचते हैं। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर जियो हॉटस्टार से बात करते हुए पंत ने कहा, ‘हमारे पास बोर्ड पर पर्याप्त रन थे। हमारे बल्लेबाज़ों ने अच्छा किया। 13वें से 17वें ओवर के बीच हमने मोमेंटम जरूर खोया, लेकिन यह इस पिच पर एक अच्छा स्कोर था।‘

पंत अब इस हार से जल्दी से आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने अंतिम ओवर में मोहित शर्मा का स्टंपिंग मिस किया था और अंत में एलएसजी को एक विकेट की हार मिली। पंत ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस खेल में लक (भाग्य) का अपना योगदान रहता है। यह स्टंपिंग का एक बड़ा मौका था, लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। इसलिए ऐसी चीजों को सोचने की बजाय, बिना लक फैक्टर पर ध्यान दिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।‘

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

Exit mobile version