Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, 19 वर्षीय गेंदबाज को मिला मौका

July 8, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, 19 वर्षीय गेंदबाज को मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 19 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज विटेल लॉज को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

विटेल लॉज ने मौजूदा घरेलू सीजन से पहले आयोजित तैयारी शिविर में सीनियर टीम के साथ भी अभ्यास किया था। उन्होंने इस साल हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।

इंटरनेशनल क्रिकेट के स्तर पर खुद को बेहतर तरीके से ढालने में इस युवा खिलाड़ी की मदद के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच निकिता मिलर को सीरीज के गुयाना चरण के लिए टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है। वह अब इस खिलाड़ी के साथ मिलकर उसकी गेंदबाजी को और निखारने तथा इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार करने का काम करेंगे।

ये भी पढे़ं :- https://dainiksaveratimes.com/sports/west-indies-win-test-series-vs-sri-lanka/

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ही स्क्वॉड में रखा गया है। हालांकि, शिमरोन हेटमायर मेजर लीग में हिस्सा लेने की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं, मां के निधन के कारण ऑलराउंडर शमार स्प्रिंगर ने इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। स्प्रिंगर की जगह पर कीमो पॉल को वनडे टीम में शामिल किया गया है।

हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से वेस्टइंडीज के लिए अहम सीरीज होगी। उन्होंने कहा, “50 ओवर के वर्ल्ड कप से पहले हम यहां से जो भी सीरीज खेलेंगे, हम उन्हें जरूरी जीत के तौर पर देखेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमें एक वनडे यूनिट के तौर पर अपने सुधार को जारी रखने और कैरिबियन के लोगों के लिए और ज्यादा मैच जीतने का सबसे अच्छा मौका देते हैं।”

श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 8 जुलाई को टीम गुयाना में एकत्रित होगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाना है, जबकि दूसरा मैच 13 और तीसरा एकदिवसीय मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा। शुरुआती तीनों वनडे मुकाबलों की मेजबानी गुयाना का प्रोविडेंस स्टेडियम करेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड:शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें