Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेस्टइंडीज महिला टीम ने बंगलादेश को आठ विकेट से हराया

October 10, 2024

वेस्टइंडीज महिला टीम ने बंगलादेश को आठ विकेट से हराया

शारजाह: करिश्मा रामहैरक की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद कप्तान हेली मैथ्यूज (34) रनों की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने गुरुवार यहां खेले गए महिला टी-20 विश्वकप के 13वें मुकाबले में बंगलादेश को आठ विकेट से हरा दिया हैं।

आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की सलामी बल्लेबाज कप्तान हैली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर की जोड़ी ने पहले आठ ओवर में 52 रन जोड़कर अपने इरादे जता दिए। मारुफ अख्तर ने मैथ्यूज (34) को बोल्ड आउट कर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया लेकिन तब तक इंडीज ने जीत की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए थे। स्टेफनी टेलर (27) रन पर रिटायर्ड हर्ट हुई। कैंपबेल ने 16 गेंदों का सामना करते हुए दो चौकों की मदद से 21 रन बनाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें