Site icon Dainik Savera Times

टीम इंडिया से मिली हार के बाद क्या बोले कप्तान Temba Bavuma

वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में शिकस्त दी। क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले में बराबरी की टक्कर देखने की उम्मीद थी लेकिन यह मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा। यहां भारत को दक्षिण अफ्रीकी टीम किसी भी विभाग में चुनौती नहीं दे पाई। इस बड़ी शिकस्त के बाद प्रोटियाज कप्तान तेम्बा बावुमा निराश दिखाई दिए।

कप्तान बावुमा ने कहा, ‘हम चुनौती जानते थे. यहां चेजिंग के दौरान हमारे साथ क्या-क्या हो सकता था, वह भी हम समझते थे। आज हमने अपने साथ न्याय नहीं किया, खासकर एक बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर. ईमानदारी से कहूं तो गेंद के साथ शुरुआती 10 ओवर बड़ी चुनौती थे। उसके बाद हमने गेंदबाजी में अच्छा किया. बड़ी चुनौती यह भी थी कि हम विकेट ले रहे थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी बड़ी साझेदारियां भी कर रहे थे। यहां की परिस्थितियां सबसे ज्यादा सीख देने वाली रही। विकेट ने वैसा ही मिजाज दिखाया, जिसकी हमें शंका थी। हम यहां पिच के मुताबिक खुद को नहीं ढाल सके। ‘

 

Exit mobile version