Site icon Dainik Savera Times

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है : CM विष्णु देव

छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर पर अपने भावों की अभिव्यक्ति करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में वीडियो जारी करते हुए लिखा,‘‘मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है।’’

साय ने मातृ दिवस के शुभ अवसर पर अपने संदेश में कहा,‘‘प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि मां और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर हैं। मां की ममता के आंचल में पलकर बड़ा होना और मां के आशीर्वाद से प्रदेश की जनता की सेवा करने लायक बनना विरलों को ही नसीब होता है। यह मां के पुण्य प्रताप का ही फल है कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनसेवा कर रहा हूं। मातृ दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश की सभी महतारियों को सादर प्रणाम।

Exit mobile version