Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

छक्कों की होड़ में कौन सबसे आगे? जानिए IPL के टॉप-5 पावर हिटर्स

March 21, 2026

छक्कों की होड़ में कौन सबसे आगे? जानिए IPL के टॉप-5 पावर हिटर्स

खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है और खूब चौके-छक्के लगते हैं। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं।

क्रिस गेल:

आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। गेल इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे और उन्होंने 15 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 733 रन बनाए थे।

 

आंद्रे रसेल:

इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करने वाले आंद्रे रसेल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। रसेल ने आईपीएल 2019 में केकेआर की ओर से खेलते हुए 52 छक्के लगाए थे। रसेल ने इस सीजन 15 मुकाबलों में 204 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 510 रन बनाए थे।

क्रिस गेल:

आईपीएल 2013 में भी क्रिस गेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता था। गेल ने आरसीबी की जर्सी में खेलते हुए इस सीजन 51 छक्के लगाए थे। गेल ने आईपीएल 2013 में 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 708 रन बनाए थे।

जोस बटलर:

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर के लिए साल 2022 बल्ले से लाजवाब रहा था। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए बटलर ने इस सीजन 45 छक्के लगाए थे। 17 मुकाबलों में बटलर ने 149 के स्ट्राइक रेट से 863 रन भी बनाए थे, जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम फाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।

क्रिस गेल:

आईपीएल 2011 में क्रिस गेल का प्रदर्शन बेमिसाल रहा था। गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए इस सीजन 44 छक्के लगाए थे। गेल ने इस साल खेले 12 मुकाबलों में 183 के स्ट्राइक रेट से 608 रन बनाए थे, और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें