Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंग्लैंड के खिलाफ T20 से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का ये धुंआधार आलराउंडर, अल्जारी जोसेफ की निलंबन के बाद वापसी

November 13, 2024

इंग्लैंड के खिलाफ T20 से बाहर हुआ वेस्टइंडीज का ये धुंआधार आलराउंडर, अल्जारी जोसेफ की निलंबन के बाद वापसी

WI vs ENG : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन T20 मैचों से बाहर कर दिया गया है। उन्हें पहले मैच के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई थी। पहले मैच में यह चोट लगने के कारण रसेल दूसरा मैच नहीं खेल सके, जिसमें वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह सीरीज में 0-2 से पीछे हो गई।

रसेल की जगह शमार स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है, जो श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में दो T20 मैच खेल चुके हैं। इसके साथ ही अल्जारी जोसेफ अपने दो मैचों के बैन के बाद टीम में वापस आ रहे हैं। वह अंतिम महत्वपूर्ण चरण के लिए सेंट लूसिया में टीम से जुड़ेंगे और शमार जोसेफ की जगह लेंगे।

अल्जारी को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में बिना अनुमति के मैदान छोड़ने पर वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दो मैचों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था, जिससे वेस्टइंडीज की टीम में एक खिलाड़ी कम हो गया था।

सीरीज के बाकी मैच सेंट लूसिया में होंगे, जिसमें तीसरा मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। वेस्टइंडीज को सीरीज में बने रहने के लिए गुरुवार को होने वाले तीसरे T20 मैच में जीत हासिल करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की टीम इस समय कैरेबियाई दौरे पर है जहां उन्होंने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल ली है। इस सीरीज के मेजबान वेस्टइंडीज ने 2-1 से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है।

सीरीज के तीसरे मैच की तरह चौथा और पांचवां मैच भी सेंट लुसिया में होगा। चौथा और पांचवां T20 मुकाबला क्रमश: 16 और 17 नवंबर को होगा।

वेस्टइंडीज T20 टीम-
रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, टेरेंस हाइंड्स, शाई होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुइस, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें